22 अप्रैल 2025… वो तारीख, जिसे याद करते ही दिल सिहर उठता है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की खूबसूरत वादियां उस दिन गोलियों की आवाज़ से गूंज उठी थीं। आतंकियों ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए 26 बेगुनाह लोगों की ज़िंदगियां छीन ली थीं। आज उस दर्दनाक हादसे को एक साल हो गया… लेकिन वो ज़ख्म आज भी उतना ही ताजा लगता हैं। आज पूरा देश उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है, जिन्होंने बिना किसी कसूर अपनी जान गंवा दी थी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन सभी दिवंगत आत्माओं को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, "पिछले साल आज ही के दिन पहलगाम के भीषण आतंकी हमले में खोए निर्दोष लोगों को याद कर रहा हूं। वे कभी भुलाए नहीं जाएंगे। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। भारत कभी भी किसी भी प्रकार के आतंक के आगे नहीं झुकेगा। आतंकवादियों की घिनौनी साजिशें कभी सफल नहीं होंगी।" वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी इस हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि देश इन वीरों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा और न ही उनके परिवारों के दर्द को भुलाया जा सकता है।
#PahalgamAttack #TerrorAttackIndia #PahalgamTribute #IndiaRemembers #PahalgamAttackAnniversary #OperationSindoor #KashmirNews