नोएडा में सैलरी विवाद ने लिया उग्र रूप, सड़कों पर उतरे कर्मचारी… कर्मचारियों का प्रदर्शन अब उग्र रूप ले चुका है। कम वेतन और वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर निजी कंपनियों में काम करने वाले श्रमिक सड़कों पर उतर आए हैं और कई सेक्टरों में जमकर हंगामा देखने को मिला। सेक्टर 59 में स्थित ओपेरा ग्लोबल कंपनी के बाहर कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा सेक्टर 84 में भी आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं, जहां दो गाड़ियों को जला दिया गया। प्रदर्शन के चलते कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई और हजारों की संख्या में श्रमिक सड़कों पर उतर आए। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल के साथ PAC और RAF की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से श्रमिक धरना दे रहे थे और प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को लेकर आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शन उग्र हो गया। फिलहाल प्रशासन हालात को काबू में करने की कोशिश कर रहा है, जबकि प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
#NoidaProtest #NoidaNews #SalaryHike #WorkersProtest #EmployeeProtest #UPNews #HallaBol