"Patna में रहने को कहा गया है", मुख्यमंत्री Nitish Kumar के इस्तीफे से पहले JDU विधायक का बड़ा बयान!

Updated: April 13, 2026 9:38 PM

पटना, बिहार: 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे सकते है. ऐसे में NDA के सभी विधायकों का पटना में जुटना शुरू हो गया है. JDU विधायक शालिनी मिश्रा ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें पटना में उपस्थित रहने को कहा गया है. कल बैठक होने वाली है, जिसको लेकर वो पटना आई हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि कल होने वाली बैठक में बिहार की आगामी राजनीतिक दिशा पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा. शालिनी मिश्रा ने नीतीश कुमार के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए कहा कि वे उनके नेतृत्व में पूरी तरह एकजुट हैं. साथ ही, उन्होंने अपनी व्यक्तिगत भावना व्यक्त करते हुए निशांत कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में देखने की इच्छा भी जताई. हालांकि उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय NDA नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा. वहीं नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर शालिनी मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री सहित NDA के सभी नेताओं के दिल में महिलाओं के प्रति सम्मान है. जहां नारी मजबूत होती है, वहां देश मजबूत होता है. वहीं सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए शालिनी मिश्रा ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का रवैया महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है, जो निंदनीय है।


#NitishKumar #BiharPolitics #JDU #ShaliniMishra #PatnaNews #NDA #BreakingNews