CM हाउस छोड़ चले Nitish Kumar, Bihar में बढ़ी राजनीतिक हलचल!

Updated: April 11, 2026 9:50 PM

इन दिनों बिहार की सियासत हर रोज करवट लेती हुई नजर आ रही है... जिससे आने वाले दिनों में बदलाव की सुगबुगाहट को साफ तौर पर समझा जा सकता है... और इन सबके केंद्र में हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। दरअसल, अभी तक औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने के बावजूद नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक आवास को खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पटना के एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास से उनका सामान बाहर निकाला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, फर्नीचर और दूसरे घरेलू सामान को 7 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट किया जा रहा है। बता दें कि इस घटनाक्रम की टाइमिंग भी काफी अहम मानी जा रही है। हाल ही में, बीते शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद वे बिना किसी देरी के पटना लौट आए। खास बात ये रही कि अपने दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने न तो प्रधानमंत्री से मुलाकात की और न ही केंद्रीय गृह मंत्री से। यही वजह है कि उनके इस कदम को लेकर तरह-तरह के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।


#NitishKumar #BiharPolitics #CMHouse #BiharHouse #PoliticalCrisis #LeadershipChange #PatnaNews #IndianPolitics