Bihar में Nitish Kumar के युग का अंत, ये होंगे नए CM!

Updated: March 5, 2026 9:14 PM

बिहार की सियासत में त्योहार सिर्फ सामाजिक उत्सव नहीं होते, बल्कि कई बार बड़े राजनीतिक संदेश भी लेकर आते हैं। कभी इफ्तार पार्टियों में सियासी दोस्ती और दुश्मनी की नई कहानी लिखी जाती है, तो कभी दही-चूड़ा भोज के बहाने पुराने मतभेद खत्म होते देखे गए हैं। हालांकि, इस बार होली का त्योहार बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव लेकर आता दिखाई दे रहा है। दरअसल, होली के ठीक अगले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ऐसा फैसला लिया जिसने पूरे राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है। करीब दो दशकों से ज्यादा समय तक बिहार की सत्ता संभालने वाले नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं। उनके इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में सत्ता के नए समीकरण बनने की चर्चा तेज हो गई है।


#NitishKumar #BiharPolitics #BiharCM #SamratChaudhary #NityanandRai #VijaySinha #RajyaSabha