Bakrid को लेकर मंत्री Nitesh Rane ने दी Muslims को 'खुली चुनौती'! कहा कुछ ऐसा, सुन चौंक जाएंगे!

Updated: May 25, 2026 10:35 PM

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बकरीद और पर्यावरण को लेकर टिप्पणी करते हुए ‘वर्चुअल बकरीद’ मनाने की सलाह दी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। राणे ने अपने बयान में होली और दिवाली जैसे त्योहारों की तुलना करते हुए कहा कि जैसे इन त्योहारों पर पर्यावरण संरक्षण की बात होती है, वैसे ही बकरीद पर भी इसी तरह की अपील होनी चाहिए। वहीं, उन्होंने मदरसों को लेकर भी विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद राजनीतिक बवाल और तेज हो गया है। इस पूरे मामले पर AIMJ प्रमुख मौलाना शाहबुद्दीन रज़वी बरेलवी सहित कई नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है और नितेश राणे के बयान की आलोचना की है। वहीं शिवसेना यूबीटी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अब यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

#NiteshRane #BakridControversy #MumbaiNews #PoliticalNews #IndiaNews