NEET Paper Leak: एग्जाम माफिया और असामाजिक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई | Dharmendra Pradhan

Updated: May 15, 2026 2:42 PM

दिल्ली: NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक विवाद के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है। इसी बीच केंद्र सरकार ने मामले को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए जांच तेज कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 15 मई को सरकार नई तारीख के साथ सामने आई है और परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को लेकर सरकार की नीति पहले की तरह “जीरो टॉलरेंस” की है। उन्होंने कहा कि परीक्षा माफिया और असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह एक लंबी लड़ाई है। तकनीक के इस दौर में भी नई तरह की चुनौतियां सामने आ रही हैं, जिनसे सख्ती से निपटने की जरूरत है। धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि CBI ने मामले में तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बार जांच एजेंसी यह पता लगाएगी कि राधाकृष्णन समिति की सिफारिशें पूरी तरह लागू होने के बावजूद व्यवस्था में कहां चूक हुई और पेपर लीक जैसी घटना कैसे हुई। उन्होंने कहा कि उन्हें CBI और जांच में शामिल अन्य एजेंसियों पर पूरा भरोसा है कि वे मामले की तह तक पहुंचकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगी।

#NEETPaperLeak #NEETUG #DharmendraPradhan #CBI #ExamMafia #ZeroTolerance #NEETExam #NEETReExam #NTA #EducationNews