दिल्ली: NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET री-एग्जाम की नई तारीख 21 जून घोषित करते हुए कहा कि सरकार परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को लेकर “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि CBI ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जाएगा कि सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई। सरकार ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए पहले हुई परीक्षा की फीस रिफंड करने और अगली परीक्षा के लिए कोई शुल्क न लेने का फैसला किया है। साथ ही परीक्षा समय में 15 मिनट की बढ़ोतरी और 14 जून तक एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा भी की गई है।
#NEET2027 #NEETExam #NEETUG #DharmendraPradhan #NEETUpdate #PaperLeak #NEETPaperLeak #CBI #NTA