NEET Exam Cancel होने से Students परेशान, कब खत्म होगा Paper Leak का खेल?

Updated: May 13, 2026 9:45 PM

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा… NEET को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है... क्योंकि NEET की परीक्षा पर उठे सवालों के बाद आखिरकार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला ले लिया... और इस फैसले के बाद देशभर के 22 लाख से ज्यादा छात्रों के सपनों को भी झटका लग गया… जिन्होंने डॉक्टर बनने के लिए दिन-रात एक कर दिए थे। किसी ने गांव छोड़कर शहर में कोचिंग ली… किसी ने परिवार की उम्मीदों का बोझ उठाया… तो किसी ने सबकुछ छोड़-छाड़कर सालों की मेहनत इस परीक्षा के लिए लगा दी। लिहाजा... पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों ने सिर्फ परीक्षा पर नहीं… बल्कि पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए। केंद्रीय एजेंसियों से मिली शुरुआती जानकारी के बाद सरकार ने मामले को गंभीर माना… और आखिरकार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला ले लिया। अब परीक्षा दोबारा आयोजित होगी… लेकिन नई तारीखों का इंतजार लाखों छात्रों की चिंता और बेचैनी बढ़ा रहा है। इधर विपक्ष सरकार पर हमलावर है और परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह फेल बता रहा है। वहीं राजनीति और जांच से अलग… सबसे ज्यादा दर्द उन छात्रों का है… जिनका डॉक्टर बनने का सपना बीच मझधार में फंस गया है.... कई छात्रों का कहना है कि उनका पेपर अच्छा गया था… और अब दोबारा परीक्षा का मतलब है फिर वही दबाव… वही तनाव… और फिर से महीनों की तैयारी।


#NEET2026 #NEETExamCancel #NEETPaperLeak #NTA #NEETStudents #NEETUG2026 #PaperLeak #ReExam