Navratri के पहले दिन Shahjahanpur के मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब!

Updated: March 19, 2026 9:10 PM

शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों ने माता के प्रथम स्वरूप की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने माता शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा की। मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और भक्तजन व्रत, जप, ध्यान एवं अर्चन में लीन दिखाई दिए। मंदिर परिसरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दूर-दराज क्षेत्रों से भी विरासत घाट पर स्थिति काली मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में सेवा कर रहे एक पुजारी ने बताया कि उन्हें यहां सेवा करते हुए करीब 32 वर्ष हो चुके हैं। उनके अनुसार, जो भी भक्त सच्चे मन और श्रद्धा से माता के दरबार में आता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।


#Navratri2026 #Shahjahanpur #ChaitraNavratri #MaaShailputri #TempleCrowd #DevoteeRush #JaiMataDi