Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता

Updated: March 19, 2026 7:23 PM

जालंधर, पंजाब: देशभर में आज चैत्र नवरात्रि का पावन त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। मां नव दुर्गा के चैत्र नवरात्रि को लेकर तमाम मंदिरों को फूलों से सजाया गया है और लोग बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंच रहे हैं। वही पंजाब के एक मात्र सिद्ध शक्ति पीठ स्थान मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर स्थानीय लोग और श्रद्धालु मां का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे। जालंधर के सिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। पुराणों ओर कथाओं के अनुसार जालंधर के सिद्ध शक्ति पीठ मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में मां सती का बायां वक्षस्थल गिरा था जिसकी लोगों ओर श्रद्धालुओं में काफी मान्यता है।

#Navratri ##Navratri2026 #ChaitraNavratri #Punjab #Jalandhar #TripurmaliniTemple #DeviTalabMandir #MaaDurga #ShaktiPeeth #Bhakti #ReligiousNews