मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल के सीमित इस्तेमाल और ‘नेशन फर्स्ट’ की अपील पर पद्मश्री सम्मानित हस्तशिल्प मास्टर चिरंजी लाल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की सात अपीलों की सराहना करते हुए कहा कि यह देशहित में बेहद महत्वपूर्ण कदम है और अब भारत के लोग पहले से अधिक जागरूक हो रहे हैं। ‘नेशन फर्स्ट’ पर उन्होंने कहा कि देश की बात सबसे पहले होनी चाहिए, क्योंकि जब देश सर्वोपरि होगा तभी भारत तेजी से आगे बढ़ेगा। आत्मनिर्भर भारत को लेकर उन्होंने कहा कि जब देश में ही उत्पादन और काम होगा तो भारत विकास और उन्नति की दिशा में आगे बढ़ेगा, साथ ही देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। स्वदेशी अपनाने की अपील पर चिरंजी लाल यादव ने कहा कि लोगों को विदेशी वस्तुओं की बजाय भारत में बनी चीजें खरीदनी चाहिए, ताकि देश का पैसा देश में ही रहे और भारतीय उद्योगों को मजबूती मिले।
#NationFirst #NarendraModi #PMModi #ChiranjilalYadav #AtmanirbharBharat #Swadeshi #VocalForLocal #MadeInIndia