नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश: नर्मदापुरम में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा माखननगर थाना क्षेत्र के आचलखेड़ा गांव के पास हुआ, जहां एक टवेरा वाहन तेज रफ्तार में सामने चल रही ट्रॉली से पीछे से टकरा गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग बुधनी से बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मारे गए सभी लोग माखननगर क्षेत्र के महेंद्रवाढ़ी के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
#Narmadapuram #RoadAccident #MadhyaPradesh #MPNews #MakhanNagar #Breaking