"PM Modi को भगवान मानेंगी Muslim महिलाएं", BJP विधायक Nandkishor Gurjar का बड़ा बयान!

Updated: April 6, 2026 4:23 PM

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई रैली और उसमें प्रदर्शित लव जिहाद से जुड़ी झांकी को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस पूरे मामले पर क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने खुलकर समर्थन जताया है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि हिंदू रक्षा दल का कदम सराहनीय है। उनके अनुसार, समाज में जो सच्चाई है उसे सामने लाने से बुराइयों को रोकने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि रैली में दिखाई गई झांकी समाज को जागरूक करने का माध्यम है। तीन तलाक और हलाला पर भी विधायक ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाया गया कानून मुस्लिम महिलाओं के लिए वरदान साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे हलाला जैसी बुराई से पीड़ित महिलाओं को राहत मिली है और आने वाले समय में मुस्लिम महिलाएं मोदी को भगवान की तरह मानेंगी।


#NandkishorGurjar #PMModi #GhaziabadNews #HanumanJayanti #LoveJihadDebate #TripleTalaqLaw #UPPolitics