Delhi-Meerut Namo Bharat कॉरिडोर शुरू, PM Modi ने दिखाई हरी झंडी!

Updated: February 22, 2026 9:58 PM

आज यानी रविवार का दिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन बन गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को एक बड़ी सौगात दी। यह सिर्फ एक ट्रेन सेवा की शुरुआत नहीं है, बल्कि एनसीआर में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आधुनिक शहरी परिवहन के नए युग की शुरुआत है। इस दौरान प्रधानमंत्री के मेरठ पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री सीधे शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो को रवाना किया।


#NamoBharat #DelhiMeerutCorridor #PMModi #MeerutMetro #RRTS #NewIndiaInfrastructure #ModiGovernment