Mumbai में बारिश का कहर, इमारत गिरने से 7 की मौत...हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें! Latest News

Updated: July 6, 2026 6:36 PM

मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी है। मानखुर्द में इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि वाशी में एक अन्य हादसे में 1 व्यक्ति की जान चली गई। कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन प्रभावित है। दूसरी ओर, रत्नागिरी और लोनावला में भूस्खलन के कारण मुंबई-गोवा हाईवे और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ है। IMD ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस वीडियो में जानिए मुंबई और महाराष्ट्र में बारिश से जुड़े सभी बड़े अपडेट।

#MumbaiRain #Mumbai #Maharashtra #HeavyRain #Monsoon #BuildingCollapse #Mankhurd #Vashi #Landslide #MumbaiGoaHighway