दिल्लीः यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम यानि कि USCIRF ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ और खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) पर बैन की मांग की है। जिसे लेकर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि वो देश जो देश की रंगभेदनीति, देश की इनटॉलरेंस के चैंपियन रहें हों वो हमें इसका ज्ञान दें, मुझे लगता है इससे ज्यादा मजाक नहीं हो सकता। वहीं उन्होंने कर्नाटक मंत्री प्रियांक खड़गे द्वारा आरएसएस को भ्रष्ट कहने पर कहा है कि विपक्ष को आरएसएस फोबिया हो गया है। साथ ही उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा है कि कांग्रेस ऐसी बेनामी संपत्ति बन गई है जिसका अंदर कोई भाव नहीं और बाहर कोई मोल नहीं रह गया है।
#MukhtarAbbasNaqvi, #USCIRF, #RSS, #RAW #IndianPolitics, #BJPvsOpposition #BreakingNews