देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी शनिवार को कूटनीति और रणनीतिक साझेदारी की उस वक्त नई इबारत लिखी गई, जब ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा का राष्ट्रपति भवन में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति लूला का स्वागत किया। इसके बाद हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं के बीच उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस बैठक में ग्लोबल साउथ के दो बड़े लोकतांत्रिक देशों के रूप में भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
#IndiaBrazil #ModiLulaMeet #GlobalSouth #StrategicPartnership #TradeTarget20Billion #TechTradeTrust #NewDelhiSummit