मिडिल ईस्ट (Middle East) में जारी तनाव के बीच एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ है, तो दूसरी तरफ भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर रुख अपनाया है। हालात भले ही कागज़ों पर शांत होते नजर आ रहे हों, लेकिन ज़मीन पर स्थिति अभी भी संवेदनशील बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को जारी ताज़ा एडवाइजरी में साफ तौर पर कहा है कि 7 अप्रैल की एडवाइजरी के क्रम में और हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए सभी भारतीय नागरिक दूतावास के संपर्क में रहें और दूतावास द्वारा सुझाए गए सुरक्षित रास्तों का ही इस्तेमाल करें। दूतावास ने दो टूक कहा है कि लोग जल्द से जल्द ईरान से बाहर निकलने की तैयारी करें। दूतावास ने यह भी चेतावनी दी है कि बिना किसी सूचना के किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बढ़ने की कोशिश न करें। ऐसा करना न सिर्फ जोखिम भरा हो सकता है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक भी साबित हो सकता है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल के ज़रिए संपर्क की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
#AmericaIranCeasefire #MiddleEastTension #IranCeasefire #IndiaAlert #IndianCitizensSafety #EmbassyOfIndia #MEAAdvisory #GlobalSecurity #StaySafeIndians