पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर विवाद पैदा हो गया है। राज्य सरकार द्वारा प्रोटोकॉल का पालन न किए जाने पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह मामला सीधे तौर पर भारत की महामहिम राष्ट्रपति के अपमान से जुड़ा है। रविशंकर प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रपति संथाल फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के लिए पश्चिम बंगाल गई थीं, लेकिन एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए कोई नहीं पहुंचा। साथ ही, सिलीगुड़ी में कार्यक्रम रद्द कर छोटे मैदान में स्थानांतरित किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने ममता को अपनी छोटी बहन बताया, लेकिन इस व्यवहार को समझ पाना मुश्किल है। सांसद ने कहा कि घुसपैठियों को मेहमान बनाना और राष्ट्रपति का अपमान करना ममता सरकार के चरित्र को दर्शाता है।
#MamataBanerjee #RashtrapatiVisit #RaviShankarPrasad #WestBengalPolitics #DroupadiMurmu