पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सात जिलों की 142 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण करती नजर आईं। बता दें कि वह भवानीपुर से चुनाव मैदान में हैं, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न स्थानों पर बाहरी पर्यवेक्षकों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो राज्य की स्थिति को पूरी तरह नहीं समझते और दबाव बना रहे हैं।
#MamataBanerjee #WestBengalElection #TMC #BengalVoting #Phase2Voting #Election2026 #PeacefulVoting