तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई… राजनीतिक बयानबाज़ी का नया अखाड़ा बन चुका है। जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक ऐसा बयान दे दिया, जिसने देशभर का सियासी पारा हाई हो गया। उन्होंने AIADMK पर हमला बोलते हुए सवाल उठाया कि "अन्नादुरई की विचारधारा को मानने वाले लोग पीएम मोदी के साथ कैसे जा सकते हैं? वह (मोदी) एक आतंकवादी हैं… उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करती"। मल्लिकार्जुन खरगे के बोलते ही ये बयान राजनीतिक गलियारों में आग की तरह फैल गई। बीजेपी और उसके सहयोगी दल खरगे पर हमलावर हो गए। पुरी से सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने करारा प्रहार करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री को आतंकी कहना कोई गलती नहीं, यह कांग्रेस की सोची-समझी साजिश है। राहुल गांधी के इशारे पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस का इतिहास आतंकियों के प्रति नरम रहा है। आज हद हो गई… पीएम मोदी को आतंकी कहा जा रहा है, जबकि वे गरीबों को घर, पानी, राशन और महिलाओं को आरक्षण दे रहे हैं।" इसके अलावा जेडीयू सांसद संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दोनों ने खरगे के बयान पर क्या कुछ कहा, सुनिए।
#MallikarjunKharge #PMModi #PoliticalControversy #CongressVsBJP #IndianPolitics #KhargeStatement