राजधानी लखनऊ में CM हेल्पलाइन 1076 के कर्मचारियों ने कम सैलरी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। विभूतिखंड स्थित साइबर टावर में काम करने वाले कर्मचारियों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा, जब वे सड़कों पर उतर आए और हंगामा शुरू कर दिया। नाराज़ कर्मचारियों ने CM आवास की ओर कूच करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने गोमतीनगर के समतामूलक चौराहे को ब्लॉक कर दिया। इस दौरान ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ और कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया हो, इससे पहले भी कई बार ऐसे हालात बन चुके हैं। CM हेल्पलाइन 1076 को आम जनता की शिकायतों के समाधान के लिए शुरू किया गया था, जहां लोग टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं और उसे संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाता है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अब देखना होगा कि कर्मचारियों की मांगों पर क्या कार्रवाई होती है और सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है।
#Lucknow #CMHelpline1076 #Protest #LucknowProtest #UPNews #BreakingNews #EmployeesProtest #YogiGovernment #ViralNews #IndiaNews #Helpline1076 #GovernmentJobs #SalaryIssue #NewsUpdate #Bharat