गैस सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अब इसका असर रेलवे व्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश के चंदौली में भी गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच IRCTC ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत रेलवे जंक्शनों पर स्थित फूड प्लाजा में अब भोजन गैस की जगह इंडक्शन चूल्हे और ओवन पर तैयार किया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भी इस आदेश को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। फूड प्लाजा के मैनेजर संदीप यादव के अनुसार इंडक्शन चूल्हा और ओवन के लिए ऑर्डर दे दिया गया है और जल्द ही नई व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
#LPGCrisis #IRCTC #RailwayNews #GasShortage #Chandauli #UPNews #IndianRailways #FuelCrisis #BreakingNews #IndiaNews