कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने देश में LPG गैस संकट को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार पहले पर्याप्त गैस स्टॉक होने का दावा कर रही थी, लेकिन अब हालात ऐसे बन रहे हैं कि लोगों में डर और असमंजस का माहौल है। शुभंकर सरकार ने कहा कि युद्ध जैसी स्थिति और सप्लाई चेन पर असर की आशंका से आम लोगों और गरीबों की चिंता बढ़ गई है। उनके इस बयान के बाद LPG सप्लाई और महंगाई को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है।
#LPGCrisis #GasShortage #SubhankarSarkar #Congress #BJP #WestBengal #Kolkata #Inflation #PoliticalNews #IndiaPolitics