हरदा, मध्य प्रदेश: हरदा में Lenskart के शोरूम पर उस वक्त हंगामा मच गया जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कथित विवादित निर्देशों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि कंपनी के CEO पीयूष बंसल द्वारा कर्मचारियों को तिलक, कलावा, बिंदी और चोटी रखने से रोका गया, जबकि हिजाब और पगड़ी पर कोई रोक नहीं बताई गई। इसी मुद्दे को लेकर नाराज कार्यकर्ता शोरूम के बाहर जुटे, जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप फोटो भी जलाई। कुछ कार्यकर्ता शोरूम के अंदर पहुंच गए और कर्मचारियों को तिलक लगाकर कलावा बांधा। घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए और शोरूम को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। समझाइश के बाद शोरूम को दोबारा खुलवाया गया।
#LenskartControversy #Lenskart #PeyushBansal #BajrangDal #Harda #MPNews #ReligiousIssue