ऑपरेशन सिंदूर में बुरी तरह पीटने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे क्योंकि... एक बार फिर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देकर माहौल को बिगाड़ने करने की कोशिश की है। दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को गीदड़ भभकी देते हुए कहा है कि "अगर भारत इस बार हमें जिम्मेदार ठहरा कर कोई सैन्य ऑपरेशन करने की कोशिश करता है, तो हम कोलकाता तक निशाना साधेंगे। ऐसी खबरें हैं कि उनके (भारत) अपने लोगों या पाकिस्तानियों के माध्यम से एक झूठे अभियान की योजना बनाई गई"। वहीं ख्वाजा आसिफ के इस बयान के बाद भारत में सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्ता पक्ष के नेताओं ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में सख्त चेतावनी दी है कि भारत अब किसी भी तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगा।
#KhawajaAsif #IndiaVsPakistan #OperationSindoor #KolkataThreat #PMModi #RajnathSingh #IndiaPakistanWar