Kanpur: एक शिकायत और UP Police की थर्ड डिग्री, पति की बेरहमी से पिटाई | Uttar Pradesh Police

Updated: March 20, 2026 6:26 PM

कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद के बाद पुलिस चौकी में बुलाए गए एक युवक के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने युवक को इतना पीटा कि उसके कान का पर्दा फट गया और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पड़ गए। पीड़ित की मां की शिकायत के बाद मामले ने तूल पकड़ा, जिसके बाद जांच में दोषी पाए जाने पर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। यह घटना एक बार फिर पुलिस व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

#Kanpur ##KanpurPolice #UPPolice #AtulSrivastava #AbhishekSingh #BreakingNews #Justice #PoliceAction #LawAndOrder #KanpurNews #CrimeStory