उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए एक सनसनीखेज खुलासे ने... ना सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्था बल्कि पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है। मामला अवैध किडनी ट्रांसप्लांट और किडनी तस्करी के एक बड़े रैकेट से जुड़ा है… जिसके तार अब शहर से लेकर दूसरे राज्यों और यहां तक कि विदेश तक जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं। कल्याणपुर क्षेत्र के अंबेडकरपुरम स्थित मेडलाइफ हॉस्पिटल से शुरू हुई जांच ने कई चौंकाने वाले राज खोल दिए हैं। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद जब जांच शुरू हुई… तो सामने आया कि किडनी ट्रांसप्लांट की आड़ में एक संगठित गिरोह लंबे समय से अवैध कारोबार चला रहा था। सूत्रों के मुताबिक… शिवम नाम का एक दलाल मरीजों को अस्पताल तक लाता था… और फिर गुपचुप किडनी ट्रांसप्लांट कराया जाता था। हैरानी की बात ये है कि ऑपरेशन एक अस्पताल में नहीं… बल्कि अलग-अलग अस्पतालों... मेड लाइफ, आहूजा मेडिकल सेंटर और प्रिया हॉस्पिटल के बीच मिलकर किया जा रहा था… ताकि किसी को भनक तक ना लगे।
#KanpurKidneyRacket #KidneyTrafficking #IllegalTransplant #MedicalCrime #UPPoliceAction #HealthScam #BreakingNewsIndia