रायपुर, छत्तीसगढ़: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने रायपुर में फिल्म भारत भाग्य विधाता की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ सीएम विष्णु देव साय ने भी परिवार के साथ ये फिल्म देखी। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद सांसद और अभिनेत्री कंगना ने कहा कि हम इस फिल्म को पूरे देश और विदेश में ले जाना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने सीएम विष्णु देव साय का भी फिल्म देखने के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं सीएम ने भी इस फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि फिल्म बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि ये फिल्म लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
#KanganaRanaut #VishnuDeoSai #Raipur #BharatBhhagyaViddhaata #Chhattisgarh #MovieScreening #BollywoodNews