"घुसपैठियों को चुन-चुनकर Bengal से बाहर करेंगे", JP Nadda का बड़ा ऐलान!

Updated: April 26, 2026 6:24 PM

बर्धमान, पश्चिम बंगाल: बर्धमान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के पहले चरण के रुझान ये संकेत दे रहे हैं कि जनता ने ममता बनर्जी को “बाय-बाय” कहने और भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है. उन्होंने राज्य में कथित तोलाबाजी, भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मुद्दों को उठाते हुए टीएमसी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि बंगाल की छवि खराब हुई है. नड्डा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बचे हुए दिनों में लोगों को जागरूक करें और विश्वास दिलाएं कि चुनाव निष्पक्ष होगा तथा डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में कट मनी मांगी जा रही है और आयुष्मान भारत योजना को राज्य में लागू नहीं किया गया, साथ ही आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार बनने पर इसे लागू किया जाएगा. वहीं घुसपैठियों के मुद्दे पर कहा कि इनको चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे और बंगाल में UCC लाएंगी.


#JPNadda #WestBengalPolitics #BJP #MamataBanerjee #BengalElections #IllegalImmigration #UCC