झालावाड़, राजस्थान: झालावाड़ में आवारा कुत्तों के आतंक ने एक मासूम की जान ले ली। 2 साल की बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्ते झुंड बनाकर घूमते हैं, जिससे हमेशा डर का माहौल बना रहता है। परिजनों ने दावा किया कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
#Jhalawar #Rajasthan #DogAttack #StrayDogs #JhalawarNews #RajasthanNews