झारखंड के जमशेदपुर से आगजनी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि साकची थाना क्षेत्र में सीजीपीसी कार्यालय के पास शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें देखते ही देखते पांच बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, जिन मोटरसाइकिलों में आग लगी वे सभी टाटा स्टील के ठेका कर्मियों की बताई जा रही हैं। ये सभी कर्मचारी अपनी-अपनी बाइक सीजीपीसी कार्यालय के पास खड़ी करके ड्यूटी के लिए कंपनी के अंदर गए हुए थे। इसी दौरान अचानक वहां खड़ी बाइकों में आग लग गई। जब तक किसी को कुछ समझ आता, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और कुछ ही देर में पांचों बाइकें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।
#Jamshedpur #JharkhandNews #BikeFire #FireIncident #BreakingNews #LocalNews #Bike