जिन्ना विवाद पर भड़के अभिषेक यादव, सिलेबस से हटाने की मांग तेज | Muhammad Ali Jinnah | Uttar Pradesh

Updated: March 23, 2026 8:21 PM

एटा में जम्मू यूनिवर्सिटी के सिलेबस में जिन्ना से जुड़े टॉपिक्स को लेकर विवाद पर एबीवीपी नेता अभिषेक यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि छात्रों को ऐसे नेताओं के बारे में पढ़ना चाहिए, जिन्होंने देश को जोड़ने का काम किया है, न कि उन लोगों के बारे में, जिनकी विचारधारा देश को तोड़ने वाली रही है। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरदार भगत सिंह, स्वामी विवेकानंद और खान अब्दुल गफ्फार खान जैसे महापुरुषों का उदाहरण देते हुए कहा कि इनसे छात्रों को प्रेरणा मिलती है। अभिषेक यादव ने आरोप लगाया कि इस तरह के विषयों को सिलेबस में शामिल करना छात्रों की सोच को प्रभावित करने और ‘माइंडवॉश’ करने जैसा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पाकिस्तान में कभी महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू या स्वामी विवेकानंद जैसे भारतीय नेताओं के बारे में पढ़ाया जाता है। इसी के साथ उन्होंने जम्मू यूनिवर्सिटी से मांग की कि सिलेबस में शामिल ऐसे विवादित विषयों को तुरंत हटाया जाए।

#JammuUniversity #JinnahControversy #ABVP #AbhishekYadav #StudentProtest #IndiaNews #BreakingNews #EducationNews #PoliticalNews #TrendingNews #UPNews