जम्मू-कश्मीर की वादियों से निकलकर पारंपरिक ‘कलाड़ी’ अब देशभर में अपनी खास पहचान बना रहा है। कभी स्थानीय स्वाद तक सीमित रहने वाला यह पारंपरिक डेयरी उत्पाद आज लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में कलाड़ी का जिक्र किया, जिसके बाद इसकी मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। उधमपुर और आसपास के गांवों में आज भी कलाड़ी बनाने की पारंपरिक प्रक्रिया पीढ़ियों से जारी है। हाल ही में जीआई टैग मिलने के बाद ‘डोगरा कलाड़ी’ की पहचान और मजबूत हुई है। यह उत्पाद अब स्थानीय किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए रोजगार और बेहतर आय का जरिया बन रहा है। ढाबों और दुकानों पर दूर-दूर से लोग कलाड़ी का स्वाद लेने पहुंच रहे हैं, वहीं पर्यटक भी इस पारंपरिक फूड की ओर आकर्षित हो रहे हैं। अब कलाड़ी सिर्फ एक खाद्य उत्पाद नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर की संस्कृति और विरासत की पहचान बन चुका है।
#JammuKashmir #Kalari #DograKalari #MannKiBaat #NarendraModi #GITag #Jammu #TraditionalFood #IndianFood #Tourism