सोनम की जमानत पर राजा रघुवंशी के परिवार का फूटा दर्द | Raja Raghuvanshi | Sonam Raghuvanshi

Updated: April 29, 2026 4:14 PM

इंदौर, मध्य प्रदेश: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। शिलांग की अदालत से सोनम को जमानत मिलने के बाद मृतक के परिवार का गुस्सा और दर्द खुलकर सामने आया है। परिवार ने साफ कहा है कि अगर राजा को न्याय नहीं मिला तो वे सामूहिक आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे। मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने भावुक होकर कहा, “राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं।” परिजनों ने अपनी जान को भी खतरा बताया है और शिलांग पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मेघालय सरकार से पूछा है कि आखिर सोनम को जमानत कैसे मिल गई और जांच में क्या कमी रही। वहीं, परिवार ने यह भी बताया कि वे सोनम की जमानत रद्द कराने के लिए मेघालय हाई कोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

#Indore #Shillong #RajaRaghuvanshi #SonamRaghuvanshi #MurderCase #BailNews #JusticeForRaja #Meghalaya #HighCourt #LawAndOrder