Indore अग्निकांड से देश हैरान! घर में कैसे जले 7 लोग?

Updated: March 19, 2026 9:12 PM

इंदौर के भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बुधवार तड़के शहर के एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के दो बच्चों और तीन महिलाओं समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज किए जाने के दौरान हुए धमाके के कारण भड़की। वहीं हादसे के दौरान मकान में रसोई गैस के लगभग 10 सिलेंडर रखे होने के सुराग मिले हैं। इन सिलेंडरों में हुए धमाकों ने आग को इतनी तेजी से फैलाया कि घर में मौजूद लोग बाहर निकल ही नहीं पाए। वहीं, इस त्रासदी पर चश्मदीदों का कहना है कि आग को रोका जा सकता था, लेकिन मदद में देरी के कारण इस हादसा ने इतना भयंकर रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, घर के दरवाजों पर इलेक्ट्रॉनिक ताले लगे हुए थे और इलाके की बिजली काटे जाने के बाद पुलिस को दरवाजे तोड़कर अंदर पहुंचने में भी कठिनाई हुई। तब तक घर में घना धुआं भर चुका था। इस भीषण हादसे ने सभी को हैरान कर दिया है कि एक ही परिवार के इतने लोग जलकर खाक हो गए और कोई बच नहीं पाया। राहतकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन इस घटना ने इंदौर और आसपास के इलाकों में शोक और सुरक्षा की चिंताओं को बढ़ा दिया है। पुलिस और प्रशासन अब इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।


#IndoreFire #IndoreTragedy #FireAccident #BreakingNewsIndia #SafetyConcern #ElectricVehicleFire #IndiaNews