हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण के साथ ही आज असम की राजनीति में एक नया अध्याय लिखा गया... वही असम… जहां कभी कांग्रेस का एकछत्र राज हुआ करता था… लेकिन अब वहां लगातार तीसरी बार बीजेपी सत्ता में है… और इस जीत के सबसे बड़े नायक हैं... हिमंता बिस्वा सरमा। आज यानी मंगलवार को गुवाहाटी में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही हिमंता सरमा असम में लगातार दो कार्यकाल तक मुख्यमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए... ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह सिर्फ एक संवैधानिक प्रक्रिया नहीं थी… बल्कि यह बीजेपी की पूर्वोत्तर में मजबूत होती पकड़ का बड़ा राजनीतिक संदेश भी था। लिहाजा इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… गृह मंत्री अमित शाह… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह… केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और जेपी नड्डा समेत एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे। ये मौजूदगी साफ बता रही थी कि बीजेपी के लिए हिमंता बिस्वा सरमा सिर्फ असम के मुख्यमंत्री नहीं… बल्कि पूर्वोत्तर की राजनीति का सबसे भरोसेमंद चेहरा बन चुके हैं।
#HimantaBiswaSarma #AssamCM #AssamPolitics #BJP #HimantaBiswaSarmaNews #NortheastPolitics #PoliticalJourney #HimantaBiswaSarmaJourney