पानी रोकने को लेकर CM NAYAB ने CM BHAGWANT MANN पर बोला हमला

Updated: May 17, 2025 6:03 PM

कुरुक्षेत्र, हरियाणा: पंजाब द्वारा हरियाणा का पानी रोकने पर सीएम नायब सिंह सैनी ने सीएम भगवंत मान पर बयान दिया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा है कि ये सरकार गुरुओं के संदेश के विपरीत चल रही है। पीने का पानी को घर आए मेहमान को भी पिलाया जाता है। पीने का पानी प्राकृतिक स्त्रोत है और इसके ऊपर सभी का अधिकार है। पीने के पानी से किसी को भी वंचित नहीं किया जा सकता। यो तो मानवता की भी जिम्मेदारी बनती है कि एक-एक घर में पानी जाए। हरियाणा में बरसात में ज्यादा पानी की जरूरत होती है और हर बार ज्यादा मिलता है। इस बार मान साहब ने पानी रोककर गुरुओं की प्रथा पर प्रश्न खड़ा किया है। पीने को पानी को रोकिए मत ब्लकि छोड़ दीजिए। पानी को लेकर राजनीति मत करिए। हम सब गुरुओं की दी हुई शिक्षाओं को जीवन में उतारने वाले लोग हैं। मान साहब पंजाब के लोग आपको कुछ समय बाद घर भेज देंगे।