हरियाणा के करनाल में भी आसमान से मानों अंगारे बरस रहे हैं। यहां तापमान 41 डिग्री के पार जा रहा है। सड़कें खाली नजर आ रही हैं तो बढ़ती गर्मी की वजह से लोग अपने घरों से निकलना नहीं चाह रहे हैं। भीड़भाड़ वाले बाजार भी खाली नजर आ रहे हैं। गर्मी इतनी है कि लोगों को लू का डर भी सता रहा है। लोगों की माने तो इतनी गर्मी की वजह से सारा सिस्टम बिगड़ गया है। लोगों को डर है कि इतनी गर्मी में कहीं वो बीमार न पड़ जाएं।
हरियाणा के करनाल में गर्मी का प्रकोप, बीमार होने के डर से घर से नहीं निकल रहे लोग
Updated: June 11, 2025 9:25 PM