Google Maps में आया नया AI फीचर ‘Ask Maps’! अब मैप से पूछो कोई भी सवाल | Google Gemini AI Explained

Updated: March 14, 2026 3:40 PM

Google ने अपने मैप ऐप Google Maps में एक नया AI फीचर Ask Maps लॉन्च किया है, जो यूजर्स को पहले से ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड जानकारी देगा।


इस फीचर की मदद से अब यूजर सीधे मैप से सवाल पूछ सकते हैं और तुरंत जवाब पा सकते हैं। उदाहरण के लिए आप पूछ सकते हैं कि किसी शहर में इस समय कार से जाना बेहतर रहेगा या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से, या रास्ते में कॉफी पीने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन-सी है।


यह फीचर Google के एडवांस Google Gemini AI मॉडल और दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल मैप डेटा को जोड़कर काम करता है, जिससे यूजर्स को ज्यादा सटीक और स्मार्ट सुझाव मिलेंगे।


फिलहाल Ask Maps फीचर भारत में धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है और अभी अंग्रेजी भाषा में Android और iOS पर उपलब्ध है। जल्द ही इसमें हिंदी समेत कई अन्य भाषाओं का सपोर्ट भी जोड़ा जाएगा।


Visual Source- Representational


#GoogleMaps #AskMaps #GoogleAI #GeminiAI #TechExplainer #AIinGoogleMaps #GoogleMapsUpdate #ArtificialIntelligence #TechNews #Google