‘मां दुर्गा कपूत को कभी आशीर्वाद नहीं देती’, Tejashwi Yadav पर Giriraj Singh ने कसा तंज

Updated: September 23, 2025 1:39 PM

बेगूसराय, बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव के द्वारा मां दुर्गा से आशीर्वाद मांगने पर तंज कसते हुए मां दुर्गा कपूत को कभी आशीर्वाद नहीं देती। अगर वह आशीर्वाद दे देंगी तो जीवन भर वह कभी सत्ता सोच भी नहीं सकते हैं। क्योंकि उन्होंने और पिताजी ने जो बिहार के साथ किया वह दोबारा नहीं हो सकता। करोड़ों बेटे मां दुर्गा से या आशीर्वाद मांगते हैं कि मां लालू जी के खानदान को फिर से सत्ता में कभी नहीं आने दीजिए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में जाति आधारित कार्यक्रम पर रोक लगाने पर कहा कि उत्तर प्रदेश में क्या होता है ये उत्तर प्रदेश सरकार जानें, बिहार में चुनाव है बिहार में हम चुनाव को बिहार के मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम बिहार का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हम बिहार में भारी मतों से जीतेंगे।