"Asaduddin Owaisi के दिल में जिन्ना का जिन्न...", Giriraj Singh का बड़ा बयान!

Updated: March 1, 2026 10:38 PM

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर जोरदार पलटवार किया है। ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में संपन्न हुई इजरायल यात्रा पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा था कि भारत की विदेश नीति हमेशा संतुलित और स्वतंत्र होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय कानून, संवाद और शांति के आधार पर अपनी कूटनीति तय करनी चाहिए। जिसके बाद उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि "ओवैसी न केवल राष्ट्रीय नेता नहीं हैं, बल्कि वे पूरी दुनिया के मुस्लिम नेता बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा गया कि, ओवैसी के दिल में जिन्ना का जिन्न घुस गया है। वे भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब भारत नहीं टूटेगा", वहीं गिरिराज सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयान का भी समर्थन किया।


#GirirajSingh #AsaduddinOwaisi #PoliticalWar #JinnahRemark #WestBengalPolitics #CongressDebate #IndianPolitics