गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से आगे बढ़कर हरिद्वार से भी जुड़ेगा, PM ने किया लोकार्पण | Ganga Expressway

Updated: April 29, 2026 4:09 PM

हरदोई, उत्तर प्रदेश: नरेंद्र मोदी ने हरदोई में कहा कि देश के तेज़ विकास के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से निर्माण बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2021 में वह शाहजहांपुर गए थे, जहां उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी पांच साल भी पूरे नहीं हुए हैं और इतने कम समय में देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे में से एक, उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने इसे देश में तेज़ इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया।

#GangaExpressway #PMModi #NarendraModi #UttarPradesh #Hardoi #Infrastructure #Development #Expressway #Connectivity #GreenCorridor #Highway