भारत और फ्रांस के रणनीतिक रिश्तों को नई दिशा देने वाली 114 राफेल लड़ाकू विमानों की प्रस्तावित डील पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बड़ा और स्पष्ट बयान दिया है। दरअसल, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शिरकत करने नई दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि "यह डील सिर्फ रक्षा सौदा नहीं है, बल्कि भारत और फ्रांस के बीच विशेष ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने वाला कदम है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस डील की आलोचना उनकी समझ से परे है। उनके मुताबिक, इससे सबसे बड़ा फायदा भारत को होगा, भारत की सुरक्षा मजबूत होगी, रणनीतिक रिश्ते और गहरे होंगे और देश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे"।
#RafaleDeal #EmmanuelMacron #PMModi #IndiaFranceRelations #DefenceNews #IndianAirForce #StrategicPartnership #RafaleForIndia