देशभर में जहां ईद का त्योहार खुशी और अमन के साथ मनाया जा रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बड़े इमामबाड़े स्थित आशिफी मस्जिद में नमाज़ के बाद विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। शिया समुदाय के लोगों ने खामेनेई की मौत को लेकर गुस्सा जाहिर किया और इज़रायल, अमेरिका व अन्य देशों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अपने ‘रहबर’ को शहीद बताते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। लोगों का आरोप है कि वैश्विक स्तर पर जुल्म और अन्याय को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसका असर फिलिस्तीन और ईरान जैसे देशों पर पड़ रहा है।
#Eid2026 #Moradabad #Imambada #Protest #UPNews #BreakingNews #IndiaNews #ShiaCommunity #WorldNews #Israel #America #Trending #Moradabad #UttarPradesh