प्रदर्शन को लेकर शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि वे इस बार बेहद दुख के साथ त्योहार मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके ‘रहबर’ की जिस तरह से शहादत हुई है, उसे वे कभी नहीं भूल सकते और जब तक अमन-चैन बहाल नहीं हो जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। मौलाना कल्बे जवाद ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने अमेरिका के दबाव में ईरान से ईंधन खरीदना कम किया था और अब भारतीय जनता पार्टी भी उसी राह पर चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार अमेरिका के प्रभाव में काम कर रही है।
#Eid #MaulanaKalbeJawad #Eid2026 #UPNews #Iran #America #Politics #MuslimCommunity