राजधानी में फिर इलेक्ट्रिक बस पर सवाल, मेहरौली–बदरपुर रोड पर DTC बस में आग

Updated: March 5, 2026 7:44 PM

सुबह की भागदौड़ के बीच दिल्ली के मेहरौली–बदरपुर रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब DTC की एक इलेक्ट्रिक बस से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में धुआं भीषण आग में तब्दील हो गया और आग इतनी तेज़ थी कि मिनटों में पूरी बस जलकर राख हो गई। यह बस रूट नंबर 544 की थी, जो आरके पुरम से बदरपुर बॉर्डर तक संचालित होती है। घटना बत्रा अस्पताल के पास हुई। समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। हालांकि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

#DTCBusFire #ElectricBusFire #DelhiNews #Mehrauli #Badarpur #BusFireIncident #PublicTransport #ElectricVehicleSafety #FireBreaksOut #BreakingNews #Delhi