"27 सालों में किसी पार्टी ने दिल्ली में काम नहीं किया", BJP विधायक Dr. Anil Goyal का बड़ा बयान!

Updated: March 18, 2026 7:05 PM

दिल्ली: बीजेपी विधायक डॉक्टर अनिल कोहली ने कहा जब से हमारी सरकार बनी है दिल्ली में यमुना की सफाई लगातार जारी है और हमारी दिल्ली की मुख्यमंत्री ने अभी कुछ दिन पहले यमुना सफाई के लिए मशीनों का भी उद्घाटन किया है। जो कहता है कि सफाई नहीं हो रही है तो वह जाकर देख सकता है। इसके अलावा दिल्ली से हमारे 22 ऐसे नाले जुड़ रहे हैं जिससे गंदगी आती है। उनमें से 11 नालों टैप कर दिए गए हैं। और बाकी पर काम चल रहा है। इसके अलावा दिल्ली का पॉल्यूशन बोर्ड उन फैक्ट्री की जांच करता है जहां से कूड़ा कचरा आता है जिससे कि यमुना का पानी गुलाबी होता देखने को मिलता है इन पर भी कार्रवाई की जाएगी।


#DelhiPolitics #BJP #YamunaCleaning #DelhiGovernment #DrAnilGoyal #DelhiNews #YamunaRiver