दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार से एक ऐसी दर्दनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने राजधानी समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। रविवार तड़के एक इमारत में लगी भीषण आग ने कुछ ही घंटों में कई परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। मिली जानकारी के अनुसार... सुबह करीब 3 बजकर 47 मिनट पर फायर कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। बी-13 बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में लगी आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
#DelhiFire #VivekViharFire #DelhiFireTragedy #BreakingNews #FireAccident #DelhiNews #LatestNews